शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और समाज सुधार के लिए मिलकर काम करने का लिया संकल्प

गणेश धर द्विवेदी

सैंथवार-मल्ल महासभा देवरिया की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को महासभा के जिलाध्यक्ष कुबूल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समाज की एकजुटता, राजनीतिक भागीदारी, शैक्षिक विकास और सामाजिक उत्थान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के साथ समाज को संगठित और मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में बताया गया कि तीन नवंबर 2026 को नेपालगंज, गोरखपुर में क्षेत्रीय विकास एवं सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई। साथ ही देवरिया की सात विधानसभा क्षेत्रों में से चार प्रमुख सदस्यों को महासभा की ओर से उम्मीदवार बनाने की मांग उठाई गई।