प्रोफेसर अनुपमा कौशिक शर्मा पंजाब विश्वविद्यालय से ही केमिकल इंजीनियरिंग में बीई (1993), एमई (1995) और पीएचडी (2005) उपाधि प्राप्त की हैं
सौम्या द्विवेदी, गोरखपुर
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MMM) की पांचवी एवं प्रथम महिला कुलपति प्रोफेसर अनुपमा कौशिक शर्मा को बनाया गया है। कुलाधिपति, आनंदी बेन पटेल ने इससे सम्बंधित सूचना जारी कर अध्यक्ष एवं निदेशक, डॉ. एसएसबी यूनिवर्सिंटी ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी, पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ प्रोफेसर अनुपमा कौशिक शर्मा को, कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से, 03 वर्ष की अवधि के लिए, मदन मोहन मालवीय प्रद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर का कुलपति नियुक्त किया।
प्रोफेसर अनुपमा कौशिक शर्मा पंजाब विश्वविद्यालय से ही केमिकल इंजीनियरिंग में बीई (1993), एमई (1995) और पीएचडी (2005) उपाधि प्राप्त करने के उपरांत पंजाब विश्वविद्यालय में डीन एलुमनी रिलेशंस और ऊर्जा अनुसंधान केंद्र समन्वयक के पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी प्रोफेसर कौशिक पंजाब विश्वविद्यालय,चंडीगढ़ के डॉ. एसएस भटनागर यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (UICET) में केमिकल इंजीनियरिंग की प्रोफेसर थीं।
उन्होंने विश्व बैंक और भारत सरकार के यूजीसी (UGC) व तकनीकी शिक्षा गुणवत्ता सुधार कार्यक्रम (TEQIP) द्वारा प्रायोजित कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय परियोजनाओं का सफल संचालन किया है। साथ ही अपशिष्ट बायोमास (जैसे सेल्युलोज, हेमिकेलुलोज और लिग्निन) का उपयोग करके अपशिष्ट जल के उपचार के लिए मूल्यवान बायोपोलिमर्स विकसित करने के अनुसंधान में सक्रिय हैं।
ज्ञात हो हाल ही में मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर गर्ल्स हॉस्टल में अव्यवस्था की शिकायतों एवं बिना सूचना के पुरुष स्टॉफ द्वारा किसी कार्यक्रम के लिए छात्राओं पर दबाव बनाने एवं उनके कमरों में घुसने के खिलाफ छात्रों के आंदोलन को लेकर चर्चा में रहा। बताया जा रहा है कि इसके बाद से ही सरकार ने नए और फूलफ्लैश कुलपति की तलाश शुरू कर दी थी। इसके पूर्व यहां डॉ. जेपी सैनी कुलपति थे, जो अब लखनऊ विवि के कुलपति हैं। लखनऊ कुलपति बनाए जाने के बाद इनके पास ही मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर का भी प्रभार था।
