फॉलोवर के मामले में भाजपा के इंस्टाग्राम अकॉउंट को भी पीछे कर दिया था
निखिल पांडेय, गोरखपुर
सर्वोच्च न्यायलय के मुख्य न्यायधीश के 15 मई को दिए एक वक्तव्य में बेरोजगारों के लिए कॉकरोच शब्द का प्रयोग किये जाने के बाद 16 मई को बनी 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के फॉलोवरों की संख्या में अचानक से जबरदस्त वृद्धि होने के बाद उसका का एक्स (ट्विटर) अकाउंट भारत में विथहोल्ड (ब्लॉक) कर दिया गया है।
ज्ञात हो कि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत द्वारा बेरोजगार युवाओं की कथित तौर पर "तिलचट्टों" (कॉकरोच ) और "परजीवियों" से तुलना करने वाले बयान की प्रतिक्रिया स्वरूप आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व सोशल मीडिया रणनीतिकार अभिजीत दिपके द्वारा चलाए गए इस व्यंग्यात्मक डिजिटल राजनीतिक आंदोलन बन गया था। यद्यपि मुख्य न्यायधीश नें इस बयान को स्पष्ट किया लेकिन तबतक यह पूरे देश में फैल गया।
"मुझे यह देखकर दु:ख हुआ कि मीडिया के एक वर्ग ने कल एक निरर्थक मामले की सुनवाई के दौरान की गई मेरी मौखिक टिप्पणियों को गलत तरीके से पेश किया।. मैंने विशेष रूप से उन लोगों की आलोचना की थी, जिन्होंने फर्ज़ी और नकली डिग्रियों की मदद से बार (कानूनी पेशे) जैसे क्षेत्रों में प्रवेश किया है।. ऐसे ही लोग मीडिया, सोशल मीडिया और अन्य सम्मानित पेशों में भी घुस आए हैं, इसलिए वे परजीवियों की तरह हैं।"- सूर्यकान्त, माननीय मुख्य न्यायधीश, सर्वोच्च न्यायालय, भारत
इसने देखते ही देखते 4 दिनों में ही इंस्टाग्राम फॉलोवर्स के मामले में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी ) के इंस्टाग्राम अकाउंट को पीछे छोड़ दिया l इंस्टाग्राम पर इसके फॉलोवर मिलियन में पहुंच गए थे। यही नहीं इसने अपना चुनावी मेनिफेस्टो भी बना दिया था l राजनीतिक विमर्श में बदलाव करने, व्यवस्था की जवाबदेही तय करनें, एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता जैसे मुद्दे शामिल किये l अपने 5 सूत्रीय घोषणापत्र में न्यायपालिका की स्वतंत्रता, वोटों की सुरक्षा, महिलाओं को 50% आरक्षण, दल बदल पर रोक एवं मीडिया एकाधिकार का अंत करने की घोषणा की थीl
इसका सदस्य बनने के लिए शर्ते भी व्यंग्यात्मक थीं, जैसे बेरोजगार होना, आलसी होना मोबाइल चलाते रहना, भड़ास निकलने में माहिर होना। इसके अत्यधिक वायरल होने के बाद तत्काल इसके एक्स हेंडल को ब्लॉक कर दिया गया है।
हालांकि अभी इसके संस्थापक ने राजनीति में जाने या चुनाव लड़ने के संकेत नहीं दिए हैं औऱ आंदोलन से जुड़े जेन जी (Gen Z) युवाओं ने यह स्पष्ट किया कि वे इस मुहिम में किसी भी अन्य राजनीतिक दल को नहीं जोड़ेंगे।
“जिन Gen-Z युवाओं को कॉकरोच कहकर बेइज्जत किया गया हम उनके समर्थन में खड़े हो रहे सोशल मीडिया प्लेटफार्म कॉकरोच जनता पार्टी जिसकी फॉलोइंग भाजपा से ज्यादा हो गई है द्वारा Gen-Z को एकजुट कर के पेपर लीक भ्रष्टाचार महंगाई बेरोजगारी के खिलाफ जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया पर चलाये जा रहे मुहिम का समर्थन करते हैं, और आप…?।“-विजय कुमार श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष, आम आदमी पार्टी, गोरखपुर
