राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम बरहज को सौंपा
गणेश धर द्विवेदी
महंगाई का विरोध करने के लिए देवरिया जनपद की बरहज विधानसभा में समाजवादी पार्टी के नेता बैलगाड़ी पर सवार होकर निकले। बरहज विधानसभा के पैना के समीप संकेतिक प्रदर्शन कर डीजल, पेट्रोल और गैस के दामों में हुई बढ़ोत्तरी के विरोध में "डीजल, पेट्रोल और गैस हम बचाएंगे भाजपा सरकार आप महंगाई कब घटाएंगे" का स्लोगन लिखा तख्ती हाथ में लेकर नेता बैलगाड़ी पर चल रहे थे और अपने स्लोगन को दोहरा रहे थे।
इसका नेतृत्व बरहज विधानसभा के सपा नेता विजय रावत ने किया। सपा नेता और कार्यकर्ता बैलगाड़ी पर सवार होकर बरहज तहसील पहुंचे, जहां राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम बरहज को सौंपा।
सपा नेता विजय रावत ने अपना विरोध दर्ज करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार जनविरोधी करार देते हुए कटघरे में खा किया। कहा कि आज बेतहाशा बढ़ रही महंगाई से आम जनता त्रस्त है। गैस सिलेंडर, डीज़ल और पेट्रोल की क़िल्लत है, इससे आम जनता में भारी आक्रोश है। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से सपा नेता अमित प्रधान, संजय कुमार प्रधान, राहुल सिंह, विकास यादव, दिनेश कुमार, रणविजय सिंह, राजेन्द्र सिंह व अनिल तिवारी उपस्थित थे।
