AIRF, NERMU ने आगरा की घटना पर विरोध प्रस्ताव पास कर रेलवे कर्मचारी को न्याय देने की मांग की
निखिल पांडेय
आगरा स्टेशन मास्टर से के साथ हुए दुर्व्यवहार की घटना से नाराज गोरखपुर रेलवे मजदूर यूनियन ने प्रदर्शन कर अपना रोष व्यक्त किया। AIRF के आह्वान पर एनई रेलवे मजदूर यूनियन के बैनर तले न्याय के लिए आवाज बुलंद करते हुए नरमू ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। नेताओं ने कहा कि आगरा स्टेशन पर स्टेशन मास्टर का उत्पीड़न कर उसके साथ जो दुर्व्यवहार किया गया, वह एक प्रकार का अमानवीय कृत्य है, इस घटना की जितनी निंदा की जाए वह कम है।
गुरुवार को गोरखपुर रेलवे स्टेशन की यूनियन आउटडोर शाखा से गोरखपुर रेलवे स्टेशन मास्टर के कार्यालय तक जुलूस निकालकर विरोध प्रकट किया गया। इसका नेतृत्व कर रहे AIRF के जोनल सेक्रेटरी ओंकारनाथ सिंह ने घटना की कड़ी शब्दों में निंदा की। कहा कि स्टेशन मास्टर और रनिंग कर्मचारी भारतीय रेलवे के महत्वपूर्ण अंग हैं, वह 24 घंटे रेल हित में अपना योगदान देते हैं ऐसे में उनका किसी प्रकार का उत्पीड़न AIRF, NERMU बर्दाश्त नहीं करेगी।
AIRF, NERMU के सभी नेताओं और सदस्यों ने नारेबाजी कर आगरा की घटना पर विरोध प्रस्ताव पास कर रेलवे कर्मचारी को न्याय देने की मांग की। इस दौरान पर मुख्य रूप से संजय कुमार पाण्डेय, विनय श्रीवास्तव, अतुल सिंह, प्रवीण चौधरी, हरिश्चंद्र यादव, मुकेश कुमार मल्ल,एस पाल, अमरीश श्रीवास्तव, प्रभाकर, संजय, रामआशीष, विवेक, जनार्दन प्रजापति, दिनेश राय, रामनारायण अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
