​गणेश धर द्विवेदी

वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन) के तत्वावधान में रिजर्व पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस परिवार के बच्चों में रचनात्मकता, प्रतिभा और आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं से जोड़ना था।

​कार्यक्रम का शुभारंभ वामा सारथी देवरिया की अध्यक्षा अपर्णा जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर वामा सारथी की सदस्या सुनीता पाण्डेय, अमृता सिंह, विनीता राय, कुसुमलता जी तथा प्रतिसार निरीक्षक रामजनम राम सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

​प्रतियोगिता में पुलिस परिवार के बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की आकर्षक वेशभूषा धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य और गीतों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

​प्रतियोगिता के विजेता

​गायन प्रतियोगिता (4 से 6 वर्ष): प्रथम – आदिती, द्वितीय – पृषा यादव, तृतीय – प्रत्युष गुप्ता

​गायन प्रतियोगिता (7 से 10 वर्ष): प्रथम – माही गौड़, द्वितीय – साक्षी गौड़, तृतीय – आराध्या

​गायन प्रतियोगिता (11 से 14 वर्ष): प्रथम – कामना पाण्डेय, द्वितीय – दिपाली, तृतीय – कंचन मद्देशिया

​कार्यक्रम के अंत में फैंसी ड्रेस एवं गायन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता बच्चों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।