राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता के बीच मिली शैक्षणिक उपलब्धि, पत्नी सरिता द्विवेदी समेत परिवारजनों व शुभचिंतकों ने दी बधाई

गणेश धर द्विवेदी

पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के रामपुर दुबे निवासी एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता राघवेंद्र राम द्विवेदी को डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित क्षेत्र में प्रसन्नता का माहौल है। परिजनों, मित्रों, संबंधियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। समर्थकों ने इसे परिवार और क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया।

इस अवसर पर राघवेंद्र राम द्विवेदी ने सभी सहयोगियों, मित्रों और शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोगों का स्नेह, सहयोग और विश्वास उन्हें निरंतर आगे बढ़ने तथा अपने सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने भविष्य में भी जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखने की बात कही।