कांग्रेस की मासिक बैठक में बनी बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की रणनीति
गणेश धर द्विवेदी
जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक रविवार को टाउन हॉल स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल 'रोशन' की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की समीक्षा करते हुए बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने की रणनीति तैयार की गई। साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव कांग्रेस की विचारधारा पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।
बैठक में प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि अपराध की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे महिलाएं, किसान, व्यापारी और युवा खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
बैठक में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक संगठन के विस्तार, जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष तेज करने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर नागेंद्र शुक्ला, अरविंद शाही, भरत मणि त्रिपाठी, डॉ. धर्मेंद्र पांडेय, दीनदयाल यादव, जुलेखा खातून, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पांडेय, चंदन वर्मा, संजीव कुमार मिश्रा, मार्कण्डेय मिश्रा, मनोज मणि त्रिपाठी, शिव शंकर सिंह, शहनाज जफर, रजनीश प्रसाद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
