देवरिया सदर रोटरी क्लब के चार्टर दिवस पर भारत-नेपाल की अटूट संस्कृति का दिखा संगम
गणेश धर द्विवेदी
स्थानीय पलक लॉन में रोटरी क्लब देवरिया सदर का चार्टर दिवस एवं प्रथम पदग्रहण समारोह भव्यता और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान भारत और नेपाल दोनों देशों के राष्ट्रगान की धुन गूंजी, जिससे माहौल भारत-नेपाल मैत्री के रंगों में रंग गया और दोनों देशों के 'रोटी-बेटी' के ऐतिहासिक संबंधों को बल मिला।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटरी दिनेश गर्ग, दैनिक जागरण बनारस के संपादक संजय मिश्रा, चार्टर अध्यक्ष रोटरी राकेश धर द्विवेदी एवं चार्टर सेक्रेटरी सीमा सोनी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद पूनम मणि ने गणेश वंदना और भजन प्रस्तुत किया।

शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह
कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटरी दिनेश गर्ग ने राकेश धर द्विवेदी को अध्यक्ष पद की तथा संजय मिश्रा ने नए सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सत्र के नव-निर्वाचित सचिव रोटरी हिमांशु कुमार सिंह को कॉलर पिन पहनाकर पद हस्तांतरित किया गया।
इस दौरान सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी को रोटरी की मानद सदस्यता प्रदान की गई। विधायक ने कहा कि रोटरी समाज के हर वर्ग की निस्वार्थ सेवा करती है। विशिष्ट अतिथि संजय मिश्रा ने कहा, "रोटरी मित्रता और मानवता का सबसे बड़ा माध्यम है। कोरोना काल में रोटेरियन्स ने आगे बढ़कर अभूतपूर्व मदद की।" नेपाल भैरहवा क्लब के अध्यक्ष रोटरी अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि रोटरी के जरिए दो देशों की सांस्कृतिक विविधता और मूल्यों का आदान-प्रदान संभव हुआ है।
सांस्कृतिक व सामाजिक सहभागिता
समारोह में ईओ नगर पालिका संजय तिवारी, दीपू शाही और वरिष्ठ कोषाध्यक्ष अनूप कुमार पांडेय को सम्मानित किया गया। रोटरी नीलेश भुवालिका ने क्लब को आधिकारिक चार्टर सर्टिफिकेट प्रदान किया। नेपाल के भैरहवा, कुशीनगर, महाराजगंज और गोरखपुर रोटरी क्लबों से आए दर्जनों गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का सफल संचालन सनत पांडेय व हिमांशु कुमार सिंह ने किया तथा रोटरी सिद्धनाथ चतुर्वेदी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
