गोरखपुर के शास्त्री चौक पर आम आदमी पार्टी गोरखपुर इकाई ने,आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव तथा पूर्वांचल प्रांत के उपाध्यक्ष प्रवीण यादव के नेतृत्व में लगातार बढ़ती हुई बिजली कटौती और उसकी महंगी दर, स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी को लेकर के ऊर्जा मंत्री के पुतले की शव यात्रा निकाली तथा प्रदेश को प्रदेश के नागरिकों को बिजली कटौती को लेकर जिस तरह की तकलीफें झेलनी पड़ रही हैं को देखते हुए उन्हें तत्काल अपने पद से त्यागपत्र देने की मांग की l विजय श्रीवास्तव नें कहा कि मुख्यमंत्री के शहर में भी जब बिजली कटौती का ये आलम है तो बाक़ी प्रदेश में क्या स्थिति होगी l वो भी तब जब सरकार के आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में बिजली का उत्पादन उसकी आवश्यकता से कही ज्यादा है l
प्रवीण यादव नें कहा कि प्रदेश के कुछ जगहों पर 24 से 48 घंटे बिजली नहीं रह रही है जिससे जनता भीषण गर्मी से परेशान है लेकिन सरकार औऱ ऊर्जा मंत्री के उपर कोई फर्क नहीं पड़ रहा l
महँगी बिजली दरों के बाद बिजली की इस तरह कटौती जनता के साथ मजाक है l राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं नें बिजली से जुडी विभिन्न समस्याओं को बिंदुवार ढंग से रखा l
इस अवसर पर पर आशीष कुमार कुशवाहा, राजेश राजभर गोविंद कुमार गौतम, दीपक तिवारी, रितु सागर राघवेंद्र प्रताप यादव धनंजय श्रीवास्तव कलीम अनिरुद्ध यादव महेंद्र कुमार पासवान, अमिताभ जायसवाल डीएम बाबू, आकाश सिंह विदुर यादव सुशील यादव, मणिकांत वर्मा कलीम हिंदुस्तानी, संजीव गुप्ता अमित कुमार अखिलेश कुमार गुप्ता अभिषेक मिश्रा राघवेंद्र, डॉ डब्लू रहमान सहित बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे l
