एसपी अभिजीत आर. शंकर ने कहा, जिले में तस्करी और चोरी के खिलाफ आगे भी यह अभियान जारी रहेगा
गणेश धर द्विवेदी
देवरिया से मुठभेड़ की खबर है। बताया गया कि जिले के रुद्रपुर क्षेत्र में शराब की दुकानों को टारगेट कर लगातार चोरी की घटनाओं अंजाम देने वाले शातिर बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद धर दबोचा। उसके बाएं पैर में गोली लगी है। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
खबर के मुताबिक बताया गया कि 18 मई को देर-रात थाना प्रभारी कल्याण सिंह सागर हमराहियों के साथ आदर्श चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शराब की दुकानों में चोरी करने वाला संदिग्ध बोलेरो वाहन से क्षेत्र में प्रवेश करने वाला है। इस सूचना पर पुलिस टीम अलर्ट मोड में आ गई और सेमरौना पुल के समीप बैरियर लगाकर घेराबंदी कर दी।
पुलस का दावा है कि कुछ ही देर बाद पुलिस को एक संदिग्ध बोलेरो वाहन आती दिखाई दिया। जब पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, तो चालक वाहन मोड़कर भागने लगा। पिछा करने पर आरोपी ने सेमरौना कब्रिश्तान व पुलिया के समीप फायरिंग कर दिया, इस दौरान वाहन अनियंत्रित होकर मिट्टी के टिले से टकराकर पलट गई।
आरोपी वाहन छोड़कर खेत की तरफ भागते समय एक और फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी आत्मरक्षा जवाबी फायरिंग कर दिया, जिससे आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर में भर्ती करा"आरोपी के खिलाफ हत्या, पुलिस पर फायरिंग, अवैध हथियार रखने और और चोरी समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। शराब की तस्करी और चोरी के खिलाफ आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।"-अभिजीत आर. शंकर, एसपी देवरिय
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से चोरी की बोलेरो 315 का तमंचा और कारतूस, डीवीआर, लोहे की रॉड के अलावा दो खोखा कारतूस बरामद हुआ। पुलिसिया शिकंजे में कसे गए बदमाश की पहचान गाजीपुर निवासी प्यारे लाल प्रजापति पुत्र लाल चंद्र प्रजापति के रूप में हुई है।
पुलिसिया पूछताछ में उसने इस बात का खुलासा किया है कि वह देवरिया और आस-पास के जिलों में शराब की दुकानों में कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। उसने पुलिस को बताया कि वह शराब की दुकानों से पैसा चुराता था और अपनी पहचान छिपाने के लिए डीवीआर तोड़ देता था।ाय।