मनीष सिंह हत्याकांड के बाद पुलिस महकमे में फेरबदल

गणेश धर द्विवेदी

मनीष सिंह हत्याकांड के बाद पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए एसपी अभिजीत आर. शंकर ने दो थानों के प्रभारी निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। एकौना थाने में तैनात दिनेश मिश्रा को भलुअनी का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है, जबकि न्यायालय सम्मन सेल के प्रभारी देवेंद्र सिंह को एकौना थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हत्याकांड के बाद भलुअनी के प्रभारी निरीक्षक राकेश राय, हल्का दरोगा ज्योति और बीट सिपाही विनय ओझा को शुरुआती लापरवाही के आरोप में पहले ही निलंबित किया जा चुका है। अब नए प्रभारी की तैनाती के साथ पुलिस ने हत्याकांड के नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले में प्रभावी कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए हैं।