पुलिस ने शुरू की आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में अग्रिम कार्रवाई

गणेश धर द्विवेदी

तरकुलवा पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पांडेय के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में तरकुलवा पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।

पुलिस ने खुशरुद्दीन पुत्र स्व. इद्रीश अंसारी (25 वर्ष), निवासी ग्राम कंचनपुर, थाना तरकुलवा, को सिरसिया गोठा मोड़ पुलिया के पास से गिरफ्तार किया।