दो AK-47 व अमेरिकन रायफल समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी, छत्तीसगढ़ से झारखंड आकर संगठन को मजबूत करने में जुटी महिला नक्सली नताशा भी हुई ढ़ेर
स्टेट ब्यूरो, झारखंड
झारखंड से नक्सली मुठभेड़ की खबर है। बताया गया कि शुक्रवार को हजारीबाग और चतरा के बॉर्डर स्थित खपिया के जंगलों में नक्सलियों के साथ सुरक्षा बलों की भीषण मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ मे माओवादी का रीजनल कमेटी सदस्य सहदेव महतो समेत चार खूंखार नक्सलियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया।
झारखंड पुलिस मुख्यालय ने इसकी पुष्ठी की है। बताया कि नक्सली उन्मूलन अभियान की दिशा में सुरक्षा बलों को ऐतिहासिक सफलता मिली है। यह बड़ी कार्रवाई ऑपरेशन कोटीनिर के तहत की गई, जिसमें पारसनाथ लुगू, झुमरा, हजारीबाग, चतरा सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय नक्सलियों के दस्ते को सुरक्षा बलों ने लगभग सफाया कर दिया है। मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन में 4 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं।
पुलिस मुख्यालय के मुताबिक मारे गए नक्सलियों में शहदेव महतो रीजनल कमेटी सदस्य का नाम शामिल है, जिस पर 15 लाख इनाम घोषित था और इस 41 मामले दर्ज थे। रंजीत गंझू जोनल कमेटी सदस्य पर 10 लाख इनाम था, पइ पर 9 मामले दर्ज थे। नक्सली नताशा सब जोनल कमांडर, जिस पर 17 मामले दर्ज थे और बुधन करमाली एरिया कमांडर इस पर 1 लाख का इनाम घोषित था, पइ पर 10 मामले दर्ज थे।
पुलिस मुख्यालय के मुताबिक हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है, जिसमें अत्याधुनिक हथियार शामिल हैं, जिसे सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से बरामद किया है। बरामद हथियारों में दो एके-47, राइफल एक कोलट एआर, 15 राइफल और एक इंसास राइफल भी शामिल है। बताया गया कि इस ऑपरेशन में प्रमुख रूप से 209 कोबरा बटालियन और झारखंड पुलिस बल के जवानों ने संयुक्त रूप से इस सफलता को हासिल किया
