विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा, ऐतिहासिक होगा जेजेए का सम्मेलन 

झारखंड। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की झारखंड राज्य इकाई झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा पतरातु में एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम को लेकर रामगढ़ जिला के पत्रकार युद्ध स्तर पर तैयारी में जुटे हैं। यहां 1 मई को मजदूर दिवस के अवसर पर देश-विदेश के पत्रकारों का जुटान होना है।

इसी कड़ी में रामगढ़ जिला के पत्रकार अंकित सिंह एवं डी के राठौर राजू ने विधायक रोशन लाल चौधरी से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया। स्थानीय विधायक ने कार्यक्रम की जानकारी लेकर हर्ष व्यक्त किया।

विधायक ने कहा कि देश भर के पत्रकारों के साथ साथ पड़ोसी देश नेपाल के पत्रकारों का जत्था पहली बार पतरातु पहुंच रहा है। इससे पतरातु को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने का एक बेहतरीन प्लेटफार्म कहा जा सकता है। विधायक ने कार्यक्रम में हर संभव सहयोग का भरोसा जताया। कहा ऐतिहासिक होगा जेजेए का यह सम्मेलन।