एसपी अभिजित आर. शंकर कहा कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में दर्शन कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है
गणेश धर द्विवेदी
श्रावण मास के पावन अवसर और जारी कांवड़ यात्रा के मद्देनजर देवरिया पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में सोमवार को जिले भर के प्रमुख मंदिरों व शिवालयों का व्यापक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण अभियान के तहत रुद्रपुर क्षेत्राधिकारी सत्येन्द्र राय और प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर ने प्रसिद्ध दुग्धेश्वर नाथ मंदिर का जायजा लिया। वहीं, क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी ने कोतवाली प्रभारी के साथ सोमनाथ मंदिर परिसर का सूक्ष्म अवलोकन किया। अधिकारियों ने मंदिर परिसरों में प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग और पार्किंग स्थलों की जांच की और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और कंट्रोल पॉइंट्स की समीक्षा की। कांवड़ियों व श्रद्धालुओं के आवागमन को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।
एसपी के निर्देश पर जिले के सभी थानों के प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित धार्मिक स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी जा रही है। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को हिदायत दी गई है कि वे संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर कड़ी नजर रखें। श्रद्धालुओं के साथ शालीन व सहयोगात्मक व्यवहार करें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत एक्शन लें।
एसपी अभिजित आर. शंकर कहा कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में दर्शन कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारी व पुलिसकर्मी क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहकर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखें।
