चोरी का तार पंजाब से जुड़ा, जांलधर में चोरी की घटना को अंजाम देकर ट्रेन से बिहार जा रहे थे गिरफ्तार आरोपी

गणेश धर द्विवेदी

खबर जीआरपी के बड़े खुलासे की है। इस खुलासे में चोरी के करीब 8 लाख रुपए के माल बरामद करने का दावा किया गया है। चोरी का तार पंजाब से जुड़ा है। पंजाब के जांलधर में चोरी की वारदात को अंजाम देकर ट्रेन से बिहार जा रहे थे, जिनकी संख्या तीन के करीब बताई गई है। देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान जीआरपी के हाथ लग गए। संदेह के आधार पर पूछताछ में दोनों पकड़े गए। इसके बाद जीआरपी ने माल के साथ दोनों शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से करीब आठ लाख के सोने-चांदी, पुराने सिक्के, हनुमान जी की मूर्ती करबी नब्बे लाख रुपये नगदी मिली है। गिरफ्तार दोनों आरोपी बिहार के समस्तीपुर जिले के बताए जा रहे हैं, तीसरा भाग निकला।

खबर के मुताबिक देवरिया जीआरपी ने अंतरराज्यीय चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। इस खुलासे में जीआपी ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब आठ लाख रुपए मूल्य के चोरी का सामान और 89,569 रुपये नकद बरामद किया है।

शनिवार को देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर मीडिया से मुखातिब जीआरपी क्षेत्राधिकारी (सीओ) सविरतन गौतम ने बताया कि रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष चेकिंग  अभियान के तहत देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 के पश्चिमी छोर से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ऊप कुमार (28)  पुत्र बच्चन पासवान और सरमन पासवान (20)  पुत्र उमेश पासवान, निवासी हरपुर मुहम्दा, थाना पूसा, जिला समस्तीपुर (बिहार) के रूप में की गई है। उनके कब्जे से राडो कंपनी की कलाई घड़ी, चांदी व पीली धातु के आभूषण, मूर्तियां, ब्रिटिश कालीन सिक्के,  चांदी के सिक्के, पायल, अंगूठियां व बड़ी मात्रा में पुराने भारतीय सिक्के और नकदी बरामद हुई है। बरामदगी के आधार पर जीआरपी थाना देवरिया में मुकदमा संख्या 34/2026, धारा 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

सीओ जीआरपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि उन्होंने अपने साथी छोटू पासवान के साथ मिलकर पंजाब के जालंधर जिले के एक मकान में चोरी की थी। चोरी के बाद तीनों ने सामान और नकदी आपस में बांट ली। छोटू पासवान अपना हिस्सा लेकर दूसरी ट्रेन से निकल गया, जबकि रवि और सरमन बिहार लौट रहे थे। देवरिया स्टेशन पर खाना लेने के लिए ट्रेन से उतरने के दौरान उनकी ट्रेन छूट गई। इसके बाद दूसरी ट्रेन का इंतजार करते समय जीआरपी की चेकिंग में दोनों गिरफ्तार कर लिए गए। इनके पास करीब आठ लाख के सोने-चांदी, पुराने सिक्के, हनुमान जी की मूर्ती और करीब नब्बे लाख रुपये नगदी बरामद की गई है।  

सीओ ने बताया गया कि फरार आरोपी छोटू पासवान की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इस उल्लेखनीय कार्रवाई पर रेलवे पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तारी करने वाली टीम को 2,000 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।