मामला देवरिया जनपद के बरहज थाना क्षेत्र के करौदी गांव से जुड़ा है, भूमि विवाद में मवाजा यादव की पीट-पीट कर कर दी गई थी हत्या

गणेश धर द्विवेदी

मवाजा यादव हत्याकांड में बुधवार को देवरिया जनपद की बरहज पुलिस पर मुख्य आरोपी को बचाने का आरोप लगाए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को दिए गए आवेदन में इस बात उल्लेख किया गया है कि पुलिस हत्याकांड के नामजद आरोपियों को गिरफ्तार न कर, मुख्य आरोपी को बचाने की कोशिश कर रही है।

खबर के मुताबिक बताया गया कि बुधवार को अपनी आपबीती सुनाने और न्याय की गुहार लगाने मवाजा यादव के पुत्र जयराम यादव अपने परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। वहां बरहज सीओ से मिलकर जयराम यादव ने बरहज पुलिस पर उक्त आरोप लगाते हुए स्वयं इस मामले में हस्तक्षेप करने का गुहार लगाया और  पुलिस अधीक्षक के नाम संबोधित आवेदन दिया।

मामला देवरिया जनपद के बरहज थाना क्षेत्र के करौदी गांव से जुड़ा है। भूमि विवाद में करौदी गांव निवासी मवाजा यादव की बीते दिनों पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। इस घटना में मवाजा यावद की बहु और बेटा भी घायल हो गये थे। इस घटना में पीड़ित ने गांव के प्रधान और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ नमजद तहरीर दी थी। पुलिस मामला दर्ज चार नामजद आरोपियों को जेल भेज चुकी है, लेकिन मुख्य आरोपी के साथ अभी और नामजद आरोपी पुलिस कर पकड़ से दूर हैं।

मृतक मवाजा यादव के बेटे जयराम यादव ने बरहज पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि दो अन्य नामद आरोपियों क़ो गिरफतार कर छोड़ दी। आशंका जताते हुए बताया है कि मेरी हत्या की भी साजिश रची जा रही है। मुख्य आरोपी अभी बखौफ घूम रहा है। रात में गांव में आता जाता है। सुलह करने का दबाव बनाया जा रहा है। बताया कि पुलिस अधीक्षक से नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी कर अपनी जान का गुहार लगाया हूं।