शासन की मंशा के अनुरूप अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता को जमीन पर उतारने में जुटे डीएम मधुसूदन हुल्गी, कहा-सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाए, किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए और गैस वितरण कार्य में लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई

गणेश धर द्विवेदी

6 मई 2026 को देवरिया जनपद की बागडोर संभालने के अगले दिन से डीएम मधुसूदन हुल्गी शासन की मंशा के अनुरूप अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता को जमीन पर उतारने में जुट गए हैं। इसकी बानगी 7 मार्च को जनता दर्शन में देखी गई कि, जहां अधिकारी फटाफट अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए जनता दर्शन में आए हुए फरियादियों के फरियाद का निपटारा करने में जुट गए थे। इसके बाद डीएम 9 मई को जनपद में प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता को परखने के लिए निकल पड़े और प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था, पठन-पाठन का हाल जानने के लिए विद्यार्थियों से संवाद कर शैक्षणिक स्तर का हाल जाना और समझा।

फिर 10 मई को यानी रविवार को डीएम जनपद में चली रही स्वास्थ्य व्यवस्था की जमीनी सच्चाई जानने और घरेलू गैस की कालाबाजारी पर लगाम लगाने के लिए निकल पड़े और उनका पहला पड़ाव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुखुन्दू (भलुअनी)पर ठहरा। यहां उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं, दवा वितरण व्यवस्था, साफ-सफाई व चिकित्सकीय सेवाओं की बानगी को देखा और परखा। इस दौरान अस्पताल में मौजूद मरीजों व उनके तीमारदारों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जाना। इसके बाद उन्होंने चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण उपचार मुहैया कराए जाने के लिए निर्देश दिया। साथ ही हिदायत भी दी कि किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

डीएम ने ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, वार्ड और अन्य व्यवस्थाओं का नब्ज टटोला और चिकित्सकों व कर्मचारियों की उपस्थिति की भी जानकारी ली। निर्देश दिया कि सभी कर्मचारी निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें ताकि मरीजों को अनावश्यक रूप से इधर-उधर भटकना न पड़े। मरीजों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। कहा कि स्वास्थ्य केंद्र परिसर में साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखते हुए आमजन को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं जाए, इसमें किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।


डीएम घरेलु गैस की वितरण व्यवस्था को भी परखा

डीएम ने घरेलु गैस की वितरण व्यवस्था को भी परखा। खुखुंदु स्थित एचपी गैस ग्रामीण वितरण केंद्र भारत गैस एजेंसी, भाटपाररानी में गैस वितरण प्रणाली, अभिलेखों और उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान एजेंसी संचालकों से दो टूक में कहा कि उपभोक्ताओं को निर्धारित समय पर पारदर्शी व व्यवस्थित तरीके से गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जाए। उन्होंने कहा कि आमजन को सुगम एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित और प्रभावी की जाएगी।

डीएम ने कहा कि गैस वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता एवं सुरक्षा मानकों के पालन से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। गैस वितरण कार्य में लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी