व्यवसाईयों को फोन पर धमका रंगदारी मांगते थे अपराधी
कौस्तुभ कुमार मलयज
झारखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक बड़े आपराधिक गिरोह को बेनकाब करने में बोकारो पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बताया गया कि बोकारो में प्रिंस खान और अमन साहू गैंग के लिए काम करने वाले गिरोह के 7 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी हरविंदर सिंह ने इस मामले का खुलासा करते हुए कहा है कि व्यापरियों को अब डरने की जरुरत नहीं है, पुलिस आपके लिए एक दम से खड़ी है। बड़ा ही मुश्किल था इसे डिटेक्ट करना, बोकारो पुलिस ने दिन-रात एक करके इसके तह तक पहुंची।
एसपी ने बताया कि अपराधी कई कांडों में संलिप्त हैं और बोकारो एसआईटी टीम जब वेपन रिकवरी को गई तो अपराधी ने गोली चलाना शुरु कर दिया, जहां पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अपराधी को पैर में गोली लगी। बाकी अभी जांच जारी है
बताया जाता है कि बोकारो के बालीडीह के गोलमुरी पहाड़ी के पास वेपन बरामद करने गई एसआईटी टीम पर प्रिंस खान गैंग के एक अपराधी ने गोली चला दी। इसके बाद हुई मुठभेड़ में जवाबी कार्रवाई में अपराधी प्रिंस गुप्ता में अपराधी के पैर में गोली लग गई। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बोकारो जेनरल अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर बाकी अपराधियों को धर दबोचा।
बताया जा रहा है कि यह अपराधी प्रिंस खान सहित अमन साहू, प्रकाश शुक्ला, राहुल दुबे और मयंक सिंह के लिए काम करता था और रंगदारी को लेकर व्यवसाईयों को फोन कॉल करके धमकता था और रंगदारी की मांग करता था। यह कई कांडों में संलिप था। घटनास्थल पर एसपी कई थानों की पुलिस एफएसएल टीम के साथ पहुंचे। मामले तहकीकात जारी है।