रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गणेश धर द्विवेदी

देवरिया रवीन्द्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में एकदिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें चार टीमों ने हिस्सा लिया। पहला मैच ज्ञान प्रकाश इंटर कॉलेज और स्पोर्ट्स स्टेडियम ग्रीन के बीच खेला जिसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम ग्रीन एक गोल से विजेता रही, अजय ने शानदार एक गोल किया।

दूसरा मैच सीवान वर्सेस स्पोर्ट्स स्टेडियम रेड बीच खेला गया, जिसमे सीवान की टीम दो गोल से विजेता रही। फाइनल मुकाबला स्पोर्ट्स स्टेडियम ग्रीन और सीवान के बीच खेला खेला गया, जिसमे स्पोर्ट्स स्टेडियम ग्रीन 5-0 गोल से विजेता रही।

स्पोर्ट्स स्टेडियम ग्रीन की तरफ़ से पहला गोल शाहिल, दूसरा सोभित, तीसरा अजय ने और चौथा व पांचवां गोल अरिंदम तिवारी ने किया। प्रतियोगिता में विजेता एवं उप विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं मेडल से सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि अकरम सिद्दीकी जिला हॉकी सचिव एवं जिला खेल अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किया है। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में रवि कनोजिया और सुप्रिया कुमारी रही। प्रतियोगिता का आयोजन शकील अहमद हॉकी प्रशिक्षक के द्वारा किया गया था।