छात्र नेताओं ने कहा-बार-बार पेपर ली हो रहे हैं, आखिर इसके लिए जिम्मेदार कौन लोग हैं…?
गणेश धर द्विवेदी
सपा युवजन सभा और छात्र सभा ने NEET पेपर लीक किए जाने के विरोध में प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया। देवरिया जनपद मुख्यालय के सुभाष चौक पर विरोध दर्ज करा रहे छात्र नेताओं केंद्र और प्रदेश की भाजपा की सरकार की खूब आलोचना की और विरोध में नारे लगाए। कहा कि बार-बार पेपर ली हो रहे हैं, आखिर इसके लिए जिम्मेदार कौन लोग हैं…?, हमारी मांग है कि जो विभाग परीक्षा करा रहा उसकी जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।
इस दौरान छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष विजय रावत ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार छात्रों नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं, जिसका जिता जागता सबूत NEET पेपर लीक है। केन्द्र सरकार की भ्रष्ट शिक्षा नीति की वजह आज छात्रों का भविष्य अंधकारमय है। भाजपा सरकार में आए दिन पेपर लीक पर लीक हो रहे हैं। अभी नीट पेपर लीक का मामला ताजा है जो हमारे सामने है, इसके पहले उत्तर प्रदेश दरोग़ा भर्ती पेपर लीक, गुजरात में पेपर लीक, राजस्थान में पेपर लीक हो गया। कहा कि भाजपा सरकार में दो साल में सत्तर पेपर लीक हुए, जिसकी वजह से दो करोड़ नौजवानों का भविष्य अंधकार में डूब गया।
बीआरडीपीजी कॉलेज के छात्र नेता सुरज यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में जिस तरह से पेपर लीक हो रहे हैं, यह एक रिकॉर्ड बन गया हैं। यह सरकार छात्र नौजवानों विरोधी है। छात्र नेता रामप्रित व मनिष सिंह ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकार छात्र विरोधी सरकार है। इस सरकार ने छात्र संगठनों पर ताला लगाने का काम किया, ताकि छात्रों के आंदोलन को कमजोर किया जा सके। इस दौरान छात्र नेता रामप्रित यादव, राहुल सिंह, अभिषेक यादव, संजय प्रताप सिंह, दीपक चौहान, समिउल्लाह, राकेश सिंह, कुबेर सिंह, अजय कुमार, अन्स मिश्रा, आशुतोष ओझा, कुबेर नाथ सिंह, दीपक उपस्थित थे।