ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन (AIRF) के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा के गोरखपुर आगमन पर यूनियन के कर्मचारियों ने किया भव्य स्वागत

निखिल पांडेय

गोरखपुर पहुंचे ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन (AIRF) के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने कहा कि नए युवा कर्मचारियों की नई पीढ़ी और महिलाओं को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। रेल कर्मचारियों की नई पीढ़ी के बेहतर भविष्य की लड़ाई जारी रहेगी। मीडिया से बातचीत में AIRF के महामंत्री ने 8वें वेतन आयोग को कर्मचारियों की सबसे बड़ी समस्या बताया, कहा कि तय किए न्यूनतम वेतन कि हमारी मांग पूरी होनी चाहिए, जिसकी लड़ाई हम लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जहां तक पुरानी पेंशन का मुद्दा है, तो सरकार पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं है, लेकिन हमारे प्रयासों से सरकार ने अपनी पेंशन योजना में कुछ बदलाव किए हैं। सरकार ने आधी पेंशन की बात मानी है, साथ ही कई सुविधाओं को भी जोड़ा है। हमारा प्रयास यह है कि पुरानी पेंशन में जो प्रावधान थे, वो यूपीएस के माध्यम से लागू कराये जाएं।

उन्होंने यूनियन से अपील करते हुए कहा कि युवाओं को संगठित कर उन्हें एकता के सूत्र में बांधने की आवश्यकता है, ताकि रेल के ऊपर या रेल उपभोक्ताओं के ऊपर किसी तरह का कोई संकट आए, तो संगठित होकर उन चुनौतियों का समाधान किया जा सके।

बातचीत के दौरान पंचायत वॉयस के संवाददाता ने 2023 के यूनियन चुनाव पर वर्तमान यूनियन अध्यक्ष द्वारा फर्जी हस्ताक्षर के आरोप और उस पर चल रही जांच का सवाल किया तो, जवाब में AIRF) के महामंत्री ने कहा कि यह एक संवेदनशील मुद्दा है। उस समय के यूनियन के चुनाव में यहां के संगठन ने कुछ महत्वपूर्ण मानकों को पूरा नहीं किया जो चुनाव में अनिवार्य थे। इसके बाद में यहां के प्रशासन ने घालमेल कर इस तरह का काम कर दिया। कई संगठनों ने इसकी शिकायत दर्ज कराई, जिसपर जांच चल रही है। जांच का जो भी निर्णय आएगा, उसके हिसाब से कार्यवाही होगी। हम यही चाहते हैं कि इसकी निष्पक्षता से जांच हो औऱ दोषियों पर कार्यवाही हो।

इससे पूर्व AIRF महामंत्री का गोरखपुर आगमन पर यूनियन के कर्मचारियों ने रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया और एक जुलूस के साथ उन्हें यूनियन कार्यालय तक लाया। इससे पूर्व वे डेरी कॉलोनी स्थित नर्मदेश्वर शिव शक्ति मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए। फिर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी की बैठक में अपने अनुभव एवं विचार को सांझा किया और अन्य के विचार को भी सुना।

इस दौरान जोनल सेक्रेटरी एलएन पाठक, महामंत्री बसंत लाल चतुर्वेदी, ओंकारनाथ सिंह, विनय श्रीवास्तव, महिला नेता कामरेड प्रीति सिंह, अतुल सिंह, एनबी सिंह, दिलीप कुमार धर दुबे, प्रदीप कुमार धर दुबे, हरिश चन्द्र यादव, संजय कुमार पाण्डेय, संजय मालवीय, मुकेश कुमार मल्ल, प्रवीण चौधरी, मनोज सिंह, योगेश शर्मा, दीपक, आरके गर्ग , राम नगीना सहित अन्य उपस्थित रहे।