विश्व मलेरिया दिवस : झारखंड के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने कहा, ईमानदारी व साझा प्रयास से ही रोगों पर काबू पाया जा सकता है
कौस्तुभ कुमार मलयज
झारखंड के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने नामकुम आईपीएच सभागार में विश्व मलेरिया दिवस पर वैक्टर जनित रोग उन्मूलन क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया। कहा लोग किसी भी रोग से ग्रसित ना रहे, यह स्वास्थ्य विभाग का दृढ़ संकल्प है। हमने पोलियो से निजात पाई। लोगों में जागरूकता, स्वास्थ्य विभाग और अन्य विभाग के साझा प्रयास से निजात पाने में सफल रहे हैं, इसी तरह से मलेरिया से भी निजात पाएंगे। उन्होंने कहा कि लगातार छिड़काव से व मच्छरदानी के प्रयोग से मच्छरों के प्रकोप से बचा जा सकता है।
उपनिदेशक स्वास्थ्य डॉक्टर दिनेश कुमार ने कहा कि मलेरिया को खत्म करने के लिए प्रचार प्रसार की जरूरत है। लोगों को इस बारे में जागरूक करना होगा। डॉ. वीरेंद्र कुमार सिंह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी झारखंड मलेरिया विभाग भीबीडी ने कहा कि हमारा प्रयास मलेरिया को कम करना और कालाजार से राज्य को मुक्त करना है। हम सब मिलकर इस पर काम कर रहे हैं।
वैक्टर जनित रोग के उन्मूलन के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर सम्मान पाने वाले स्वास्थ्य कर्मी, पदाधिकारी व विभिन्न जिलों के मुखिया, मधु देवी गिरिडीह कृष्णा पहन रांची, नैका सोरेन पाकुड़, जीने लकड़ा गुमला, सुनीता देवी लातेहार, रवि कुमार दास हजारीबाग बुलबुल कुमारी रामगढ़ , शिशिर टोपो सिमडेगा, अनुज कुमार सिंह गढ़वा, काकुली मुखर्जी धनबाद, किरण सोरेन, साहेबगंज से जेएसएलपीएस की बहनों को भी सम्मानित किया गया, जिसमें संजय कुमार यादव लातेहार, मलोरी देवी पाकुड़, शिखा कुमारी गुमला, शकीला खातून सिमडेगा, ब्यूटी भट्टाचार्य धनबाद शामिल रहीं। वहीं स्वास्थ्य विभाग झारखंड के स्वास्थ्य कर्मी पदाधिकारी अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
