कारखाना गेट से निकाली गई अस्थि कलश यात्रा

निखिल पांडेय

एनई रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) यांत्रिक कारखाना मंडल गोरखपुर के तत्वावधान में यांत्रिक कारखाने के मुख्य गेट पर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष एवं ए.आई.आर.एफ. (AIRF) के पूर्व सहायक महामंत्री 'रेल के गांधी' व मजदूरों के मसीहा स्वर्गीय कन्हैया लाल गुप्ता के निधन के उपरांत एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। हरिद्वार में अस्थि विसर्जन के लिए ले जाए जा रहे स्व. गुप्ता के अस्थि कलश को सर्वप्रथम यांत्रिक कारखाना के मुख्य गेट पर रेल कर्मचारियों के अंतिम दर्शनार्थ रखा गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित कारखाना कर्मचारियों एवं यूनियन पदाधिकारियों ने नम आंखों से अपने प्रिय नेता के अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और रेल कर्मचारियों के हितों के लिए उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक संघर्षों को याद किया।

श्रद्धांजलि सभा के पश्चात, एन. ई. रेलवे मजदूर यूनियन के नेतृत्व में यांत्रिक कारखाना मुख्य गेट से गोरखपुर रेलवे स्टेशन तक 'अस्थि कलश विसर्जन यात्रा' निकाली गई। यात्रा के दौरान रेल कर्मचारियों ने "कन्हैया लाल गुप्ता अमर रहें" और "मजदूर मसीहा अमर रहें" के नारों के साथ अपने दिवंगत नेता को अंतिम विदाई दी। रेलवे स्टेशन पहुंचकर अस्थि कलश को विसर्जन हेतु हरिद्वार के लिए रवाना किया गया। कार्यक्रम में। 

ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन के महामंत्री प्रदीप कुमार धर दुबे मण्डल अध्यक्ष हरिश्चंद्र यादव, संयुक्त महामंत्री दिलीप कुमार धर दुबे, मण्डल मंत्री संजय कुमार पाण्डेय, संयुक्त महामंत्री ओंकारनाथ सिंह, अतुल सिंह, विनय श्रीवास्तव, मुकेश कुमार मल्ल , निशांत यादव, विनोद दुबे, प्रभाकर यादव, रामनारायण, संजय, संजय मालवीय, जनार्दन प्रजापति, नूरुल हुसैन, अरुण कुमार मिश्रा, अमित गुप्ता, सिकंदर, ऑपरेटिव बैंक के सचिव धीरेंद्र श्रीवास्तव एवं सैकड़ों की संख्या में रेल कर्मचारी शामिल हुए।

कन्हैया लाल गुप्ता, एनई रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) के केंद्रीय अध्यक्ष और भारतीय रेलवे के सबसे वरिष्ठ मजदूर नेताओं में से एक थे। 6 नवंबर 2026 को गोरखपुर में लगभग 109–110 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।

रेलवे मजदूर आंदोलन में 'यूनियन के गांधी' के नाम से प्रसिद्ध के.एल. गुप्ता ने 14 अप्रैल 1952 को पूर्वोत्तर रेलवे के गठन के समय से लेकर वर्ष 2025 तक लगातार छह दशकों से अधिक समय तक नरमू (NERMU) के महामंत्री के रूप में कार्य किया। वर्ष 2025 से वे यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष पद संभाल रहे थे।

वे रेल कर्मचारियों के सबसे बड़े संगठन ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (AIRF) के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति वी.वी. गिरि, लोकनायक जयप्रकाश नारायण और पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडीज के साथ मिलकर श्रमिकों के अधिकारों की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बेहद सादगीपूर्ण व्यक्तित्व के श्री गुप्ता का अधिकांश समय यूनियन कार्यालय में ही बीतता था और उन्होंने जीवन भर कर्मचारियों के हितों के लिए कार्य किया।

उनके निधन को भारतीय ट्रेड यूनियन और पूर्वोत्तर रेलवे के मजदूर आंदोलन के एक स्वर्णिम युग के अंत के रूप में देखा जा रहा।