​गणेश धर द्विवेदी

जिला के रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम गुरुवार को आयोजित जूनियर बालिका फुटबॉल, बॉक्सिंग और महिला वॉलीबॉल चयन/ट्रायल में स्थानीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। ट्रायल के उपरांत विभिन्न खेलों में प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन मण्डलीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

​चयनित खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं

​फुटबॉल: खुशी यादव, मान्या बरनवाल, दिशा मिश्रा, जानवी यादव, सानिया, रिती यादव, सम्मा परविन, जीया राव, ज्वाला सिंह, अनन्या।

​वॉलीबॉल: प्रिया निषाद, रानिका निषाद, पायल निषाद, अज्जु निषाद, अर्चिता, अंकिता निषाद, सुनेना, अंकिता, पुष्पा।

​बॉक्सिंग: तेजश्वनी।

​जिला क्रीड़ाधिकारी ने अनुराग श्रीवास्तव कहा कि चयन प्रक्रिया खेल विशेषज्ञों एवं प्रशिक्षकों की देखरेख में पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। सभी चयनित खिलाड़ी शुक्रवार (7 अगस्त) को गोरखपुर में मण्डलीय ट्रायल में भाग लेंगी।