राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा

गणेश धर द्विवेदी

सोमवार को निर्धारित कार्यक्रम के तहत बास देवरिया स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सुबह से ही नेता व कार्यकर्ता एकत्रित होने लगे थे। यहां से जिलाध्यक्ष व्यास यादव के नेतृत्व में जुलूस की शक्ल में सरकार विरोधी नारा लगाते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे, जहां जुलूस सभा में बदल गई। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक व सपा नेता सुभाष लाल श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासन काल में देश व प्रदेश की व्यवस्था पुरी तरह चरमरा गई है। सरकार लगभग हर मोर्चे पर फेल है। सरकार पांच राज्यों के चुनाव के दौरान पर्याप्त मात्रा में तेल भंडारण की दावा कर रही थी। लेकिन चुनाव समाप्त होते ही पेट्रोलियम एवं गैस का दाम बढ़ाकर जनता पर अतिरिक्त बोझ ढाल दिया है।

उन्होंने कहा कि इस सरकार में परीक्षाओं की पवित्रा एवं पारदर्शिता भी प्रभावित हुई है। नीट पेपर लीक प्रकरण इसका उद्धारण है। पूर्व विधायक ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों, छात्रों,युवाओं, एवं व्यापारियों के रक्षा के लिए संघर्षं करती रहेगी और लोकतांत्रिक तरीके से जनहित की लड़ाई जारी रखेंगे। सभा के उपरांत राष्ट्रपति को संबोधित पांच सुत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा।

इस दौरान पूर्व विधायक खोखा सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख अभिषेक त्रिपाठी राजन, मनीष सिंह,  धरमवीर गुप्ता, अम्बिका यादव, विजय रावत, स्वामी नाथ यादव, अजय प्रताप सिंह पिंटू, हृदनारायण जायसवाल, विजय प्रताप यादव, उमेंश नारायण शाही, सुनैना कुशवाहा, सीमा मौर्या ,वंदना पासवान रंजना भारती, अमित यादव, मनोज यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व नेता मौजूद रहे।