गणेश धर द्विवेदी
लखनऊ के प्रतिष्ठित केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 30 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में देवरिया स्पोर्ट्स स्टेडियम के खिलाड़ियों ने अपने हैरतअंगेज प्रदर्शन से पूरे प्रदेश में डंका बजा दिया है। मुख्य प्रशिक्षक गिरीश सिंह के कुशल मार्गदर्शन और खिलाड़ियों के कड़े परिश्रम के बल पर देवरिया के लालों ने पदकों पर कब्जा जमाया।
स्वर्ण पदकों के साथ नेशनल का टिकट:
प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए आरव जायसवाल और आयुषी कुशवाहा ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का सिर फक्र से ऊंचा कर दिया। इन दोनों खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में हुआ है।
इसके अलावा अन्य खिलाड़ियों ने भी पदकों की बौछार की:
सत्यम मिश्रा: रजत पदक
आरोही गुप्ता: रजत पदक
रिद्धिमा जायसवाल: रजत पदक
हर्ष यादव: कांस्य पदक
अदिति निषाद: कांस्य पदक
जिलाधिकारी ने थपथपाई पीठ, बढ़ाया हौसला
खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सभी पदक विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा, आज का दौर बदल चुका है; खेलों के माध्यम से भी एक शानदार और उज्ज्वल भविष्य का निर्माण किया जा सकता है।" उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जा रहे खिलाड़ियों को यूपी का प्रतिनिधित्व करते हुए देश भर में देवरिया का परचम लहराने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव तथा प्रशिक्षक गिरीश सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।
खिलाड़ियों की इस बड़ी उपलब्धि पर जिला ताइक्वांडो संघ केडिया संजय कनोडिया, अभिषेक कुमार, अशोक कुमार सिंह, आशीष सिन्हा, देवरिया ओलंपिक संघ के महासचिव अजय जायसवाल एवं अध्यक्ष संजय केडिया ने सभी विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
