समग्र शिक्षा अभियान के तहत कार्यरत 24,717 अंशकालिक अनुदेशकों का बढ़ा मानदेय, देवरिया में जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद्र तिवारी ने अनुदेशकों का किया सम्मा
गणेश धर द्विवेदी
योगी सरकार ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत कार्यरत 24,717 अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि लागू करते हुए इसे 9,000 रुपये से बढ़ाकर 17,000 रुपये प्रतिमाह किया। रविवार को प्रदेश के सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित कर अनुदेशकों को प्रतीकात्मक चेक वितरित कर उन्हें सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी के लोकभवन सभागार में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में चयनित 14 अनुदेशकों को प्रतीकात्मक चेक वितरित कर सम्मानित किया तो, वहीं देवरिया जनपद में जिला पंचायत सभागार आयोजित काय्रक्रम में अंशकालिक अनुदेशकों का सम्मान करते हुए प्रतीकात्मक चेक वितरित किया गया।
मुख्यमंत्री के संबोधन एवं कार्यक्रम का सजीव प्रसारण उपस्थित अधिकारियों, शिक्षकों, अंशकालिक अनुदेशकों एवं खंड शिक्षा अधिकारियों को दिखाया गया। बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद्र तिवारी ने अंशकालिक अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय का प्रतीकात्मक चेक वितरित कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर डीएम मधुसूदन हुल्गी, एसपी अभिजीत आर. शंकर वसीडीओ राजेश कुमार सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने अनुदेशकों को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की और भविष्य में भी इसी समर्पण भाव से कार्य करने की अपेक्षा की।
डीएम ने कहा कि अंशकालिक अनुदेशक शिक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने अनुदेशकों से पूरी लगन एवं निष्ठा के साथ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने व अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करने की अपेक्षा की। एसपी व सीडीओ ने भी अनुदेशकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने दायित्वों का तत्परता एवं समर्पण के साथ निर्वहन करें। कार्यक्रम के अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। बेसिक स्कूल की छात्रा राधा एवं रितिका ने स्वागत गीत वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सुदेश्वर गुप्ता, रविशेखर, पवन कुमार यादव, दीपक पटेल, अभिषेक गुप्ता, सुधाकर मिश्र, चंद्रशेखर यादव, सत्य प्रकाश शर्मा, अंशुमणि तिवारी, अजीत कुमार, जय सिंह यादव, तरुण सिंह, दिवाकर सिंह, मुकेश राय एवं विनोद मिश्र सहित अन्य अंशकालिक अनुदेशकों को प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में जिला समन्वयक अंकित मिश्रा, अमित श्रीवास्तव, अनुज सिंह, आशुतोष शुक्ला, गोरखनाथ यादव, महेंद्र मिश्र, अखिलेश आर्य सहित बड़ी संख्या में अंशकालिक अनुदेशक एवं शिक्षक उपस्थित रहे। इसके अलावा संजय सिंह, संजय तिवारी, आलोक पांडेय, शगुफ्ता जबीं, नीतू मुन्ना, श्वेता पांडेय, एआरपी केशव प्रताप शाही, निशेष कुमार, वशिष्ठ नारायण चौहान, मिथिलेश सिंह, मारुति नंदन मिश्र सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

