पार्टी को हर गांव, हर बूथ तक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ पथरदेवा में सक्रिय हुए प्रभारी राघवेंद्र राम द्विवेदी

गणेश धर द्विवेदी

देवरिया जनपद की पथरदेवा विधानसभा में सुभासपा भी अपनी जमीन तैयार करने में जुट गई है। पार्टी की नीतियों और विचारों को जनता तक पहुंचाकर पार्टी-संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पार्टी के नेता व नवनियुक्त कोऑर्डिनेटर व प्रभारी राघवेंद्र राम द्विवेदी बुधवार को क्षेत्र के कई गांवों, बाजारों और प्रमुख चौराहों तक पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों के बीच पार्टी की विचारधारा के साथ-साथ केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की चर्चा की।  

सुभासपा नेता ने जारी अपने बयान में इस बात का उल्लेख किया है कि उन्होंने पथरदेवा विधानसभा के आनंदनगर चौराहा, बंजरिया चौराहा, तरकुलवा चौराहा, देवरिया धूस चौराहा, बघौचघाट चौराहा, सुंदरपुर चौराहा, मलसी चौराहा, केडी चौराहा सहित लगभग डेढ़ दर्जन प्रमुख स्थानों पर लोगों से संवाद कर पार्टी-संगठन को गांव स्तर तक मजबूत बनाने को लेकर उसकी रणनीति पर विस्तार से बातचीत की गई।

कहा कि संगठन को हर गांव, हर बूथ तक मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किया जाएगा। कार्यकर्ताओं के सम्मान, संगठन के विस्तार और जनता के विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

इस दौरान केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया गया। बताया गया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, बुनियादी ढांचे, गरीब कल्याण, किसान हित, महिला सशक्तिकरण, युवा रोजगार, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है और यही सुशासन की सबसे बड़ी पहचान है।