गणेश धर द्विवेदी- शांति नगर स्थित संत पुष्पा इंटर कॉलेज में आयोजित ताइक्वांडो बेल्ट टेस्ट में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और आत्मरक्षा कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में व्हाइट, येलो और ग्रीन बेल्ट श्रेणियों के कुल 42 खिलाड़ियों ने सफलता हासिल कर अपनी उपलब्धि दर्ज कराई। खिलाड़ियों के प्रदर्शन से विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा।

बेल्ट टेस्ट के दौरान खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो की विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन करते हुए अपनी दक्षता का परिचय दिया। व्हाइट से येलो, येलो से ग्रीन तथा ग्रीन से ग्रीन वन बेल्ट के लिए आयोजित परीक्षण में सफल खिलाड़ियों को आगे की तैयारी के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इन खिलाड़ियों ने हासिल की सफलता

व्हाइट से येलो बेल्ट श्रेणी में रमन चौहान, अक्षय मिश्रा, प्रियांशु शर्मा, ऋषि राय कुमार, प्रशांत मिश्रा, शाश्वत कुमार, रईयान अंसारी, मिश्री बरनवाल, मेधांश तिवारी, मैथाली यादव, अनुष्का यादव, दक्षि कुमारी और अंशिका गोंड सफल रहे।

येलो से ग्रीन बेल्ट श्रेणी में आयान अफजल (बी++), अंकित गुप्ता, उज्ज्वल कुमार पाठक, ओजस्वी कुमार, आर्यन धनगर, अमित चौहान, आदित्य यादव, सत्यम चौहान, शुभम पाण्डेय, दिव्यांश चौहान, रिजवान अंसारी (बी+), आहाना चौहान (ए), सृष्टि सहानी, समृद्धि गोंड, माहिरा नसीम, अनुष्का कुमारी, साइमा परवीन, आनाइका यादव, प्रिया चौहान, अर्पिता चौहान और अंशिका तिवारी ने सफलता प्राप्त की।

वहीं, ग्रीन से ग्रीन वन बेल्ट श्रेणी में हर्ष चौरसिया (ए), मो. फरहान रजा (बी++), सुंदर चौहान, सुहान अंसारी, अमन यादव और आलिया खातून (ए+) सफल रहे।

आत्मविश्वास और आत्मरक्षा का सशक्त माध्यम है ताइक्वांडो

विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर रेवेरेंड जॉर्ज थियाई और जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन, देवरिया के अध्यक्ष डॉ. संजय कनोडिया ने सफल खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ताइक्वांडो बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और आत्मरक्षा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

ताइक्वांडो प्रशिक्षक शमशाद अहमद और पीटीआई आयुष तिवारी ने बताया कि खिलाड़ियों ने ताएगुक, नी तकनीक और किक का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि निरंतर अभ्यास और मेहनत के बल पर ये खिलाड़ी भविष्य में राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में जनपद का नाम रोशन करेंगे। जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन, देवरिया के सचिव गिरीश सिंह की देखरेख में प्रतियोगिता संपन्न हुई।