​गणेश धर द्विवेदी

खेल प्रतिभाओं को तराशने और युवाओं में फिटनेस का अलख जगाने के उद्देश्य से शहीद भगत सिंह मेमोरियल इंटरमीडिएट कॉलेज, बरनई (बैतालपुर) में एक विशाल खेल प्रतियोगिता का बिगुल बज चुका है।आगामी 20 सितंबर दिन रविवार को राज्य स्तरीय 5 किलोमीटर पुरुष वर्ग दौड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 8:00 बजे से होगा, जिसमें प्रदेश भर से सैकड़ों धावकों के जुटने की संभावना है।

​उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविन्द मल्ल के तत्वावधान में आयोजित इस स्पर्धा को लेकर युवाओं में भारी उत्साह है। आयोजकों ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाने के लिए आकर्षक पुरस्कारों कीघोषणा की है।

टॉप 3 विजेताओं को मिलेगी साइकिल 

​प्रथम,द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले धावकों को मिलेगी गियर वाली साइकिल। इसके अलावा ​मात्र ₹200 एंट्री फीस, ठहरने व भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था:

धावकों के लिए प्रवेश शुल्क मात्र ₹200 रखा गया है। दूर-दराज से आने वाले खिलाड़ियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखते हुए आयोजकों द्वारा उनके लिए रात्रि विश्राम एवं भोजन (खाने) की समुचित व्यवस्था की गई है।

​कैसे पहुंचें स्थल तक?

प्रतियोगिता स्थल शहीद भगत सिंह मेमोरियल इंटरमीडिएट कॉलेज, बरनई, बैतालपुर (देवरिया) है। देवरिया सदर रेलवे स्टेशन से बैतालपुर की दूरी 8 किलोमीटर है, जबकि बैतालपुर से बरनई कॉलेज तक की दूरी लगभग 4 किलोमीटर है।

​इच्छुक खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन एवं अन्य जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9451279004 या 9451422016 पर सीधे संपर्क कर सकते हैं। आयोजक समिति ने सभी खेल प्रेमियों का प्रतियोगिता में हार्दिक स्वागत किया है।