बाबा साहेब के विचारों एवं मूल्यों को अपने जीवन में करें आत्मसात

धनबाद (झारखंड)। SNMMCH में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती की जयंती मनाई गई। सोमवार को सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों एवं मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने कहा। कहा सामाजिक न्याय समानता एवं भाईचारे की भावना को अपनाकर आगे बढ़े। इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन डीडीसी सन्नी राज ने किया।

डॉक्टर शेखर सुमन वरीय प्रबंधक अस्पताल सह नोडल पदाधिकारी सुरक्षा SNMMCH ने कहा बाबा साहेब के विचार आज भी समाज को दिशा प्रदान करते हैं और उनके आदर्श एक सशक्त समावेशी भारत का निर्माण करने की प्रेरणा स्रोत है।

कहा कि बाबा साहेब ने संघर्ष के माध्यम से व्यवस्था परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और समाज के मूल समस्याओं को समझ कर संविधान का निर्माण किया। आज देश उसी संविधान के तहत निरंतर प्रगति कर रहा है। ऐसे में हम सभी को अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से पालन करना चाहिए।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डीडीसी धनबाद सन्नी राज, पूर्व प्राचार्य डॉक्टर विश्वास, डॉक्टर धर्मेंद्र प्रभारी प्राचार्य, डॉ. गिंदौरिया अस्पताल अधीक्षक, वरीय प्रबंधक अस्पताल डॉक्टर शेखर सुमन, डॉ. राकेश, डॉक्टर गणेश और मेडिकल कॉलेज की छात्र-छात्राएं और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रही