दिल्ली में आयोजित एकदिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस (5th OSTEO MANUAL SUMMIT 2026) में पूर्वांचल फिजियोथैरेपिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (पीपीडब्लूए ) के अध्यक्ष डॉ राकेश सिंह को सम्मानित किया गया

निखिल पाण्डेय,पंचायत वॉयस-गोरखपुर 

नई दिल्ली:पाँचवाँ अंतरराष्ट्रीय ऑस्टियो मैनुअल शिखर सम्मेलन 22 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया। इस आयोजन का मुख्य विषय "विकसित भारत 2047: स्वस्थ भारत, सक्षम भारत" था, जो ऑस्टियोपैथी, मैनुअल थेरेपी और फिजियोथेरेपी पर केंद्रित रहा। इसमें भारत और इटली के विशेषज्ञों ने आधुनिक थेरेपी, रीढ़ की समस्याओं और खेल पुनर्वास पर चर्चा की। एकेडमी ऑफ एक्सरसाइज हेल्थ एंड थेरेपी द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में उत्कृष्ट चिकित्सकों को सम्मानित भी किया गया।

इस उपलब्धि पर संस्था ने आयोजक मंडल के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए संस्था के अध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह ने कहा कि "अंतरराष्ट्रीय मंच पर पूर्वांचल फिजियोथैरेपिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के सभी सदस्यों को सम्मानित किया जाना पूरे परिवार के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। यह सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि संस्था की एकजुटता, समर्पण, मेहनत और फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में निरंतर किए जा रहे प्रयासों का सम्मान है।"

उन्होंने कहा कि इस सम्मान से संस्था के सभी सदस्यों का मनोबल बढ़ा है और भविष्य में फिजियोथेरेपी के विकास, चिकित्सकों के सम्मान एवं समाज में स्वास्थ्य जागरूकता के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिली है।

उल्लेखनीय है कि डॉ राकेश सिंह गोरखपुर में फिजियो कॉन जैसे कार्यक्रम के माध्यम से फिजियोथैरेपी को आगे बढ़ाने और उसके प्रति जागरूकता का विकास करने के साथ साथ समाज सेवा में भी दिव्यांग जन की सेवा में भी योगदान कर रहें हैं।

डॉ राकेश सिंह ने पूरी आयोजन समिति, आयोजकों, संरक्षकों एवं सभी सहयोगियों का विशेष धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी मिलकर फिजियोथेरेपी के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।