गणेश धर द्विवेदी
ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में देवरिया जीआरपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ट्रेनों और स्टेशनों पर चोरी व लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इंदिरा नगर (लखनऊ) से दबोचा गया आरोपी
रेलवे पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र के मार्गदर्शन एवं पुलिस उपाधीक्षक रेलवे बलिया छवि रत्न गौतम के पर्यवेक्षण में जीआरपी थाना देवरिया की पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी कृष्णा प्रताप सिंह उर्फ बिट्टू को लखनऊ के इंदिरा नगर क्षेत्र से धरदबोचा। आरोपी मूल रूप से सिंधीमिल कालोनी, थाना कोतवाली देवरिया का रहने वाला है।
शौक और ऐशओ-आराम के लिए देता था घटना को अंजाम
पूछताछ में आरोपी कृष्णा प्रताप सिंह ने कबूला कि बीते 24 जुलाई 2026 को उसने देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2/3 पर स्थित एक दुकान में चोरी/लूट की घटना को अंजाम दिया था। वारदात के बाद मिले रुपयों को उसने अपने खाने-पीने और निजी शौक पूरे करने में उड़ा दिया।
स्टेशन और ट्रेनों में अपराध करने वाले इस शातिर लुटेरे की गिरफ्तारी से देवरिया रेल क्षेत्र में चोरी और लूट की घटनाओं पर लगाम लगेगा
पुराना है आपराधिक इतिहास
जीआरपी के अनुसार, पकड़े गए अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर पहले भी गंभीर धाराओं और पाक्सो एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं।
मु०अ०सं० 831/22: धारा 323, 354, 427, 452, 504 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट (थाना कोतवाली देवरिया)
मु०अ०सं० 1018/25: धारा 115(2), 351(2), 352 बीएनएस (थाना कोतवाली देवरिया)
मु०अ०सं० 41/26: धारा 309(4), 115(2), 351(2), 352 बीएनएस (थाना जीआरपी देवरिया)
पुलिस द्वारा इसके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल कर रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से उ०नि० राजीव सिंह (थाना जीआरपी देवरिया)
हे०का० धीरेंद्र चौहान (थाना जीआरपी देवरिया)
का० रंजीत यादव (थाना जीआरपी देवरिया)
का० सुनील यादव (थाना जीआरपी देवरिया)
का० नित्यानंद (आरपीएफ पोस्ट देवरिया)
