पानी बचाओ महासंघ' ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
गणेश धर द्विवेदी
घनी आबादी के बीच स्थित नगर पालिका परिषद के सबसे बड़े जलस्रोत को बचाने और इसके सुंदरीकरण की मांग को लेकर शनिवार को 'पानी बचाओ महासंघ' के तत्वावधान में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। यह विशाल पोखरा पुलिस लाइन, मान्यवर कांशीराम शहरी आवास, पुलिस लाइन मंदिर और डॉ. बी.आर. अम्बेडकर राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास के मध्य स्थित है।
वर्तमान में यह जलस्रोत घोर उपेक्षा, गंदगी और भारी जलकुंभी की चपेट में है। चारों तरफ फैली सड़ांध और दुर्गंध के कारण क्षेत्र में जलजनित संक्रामक बीमारियों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। सुरक्षा इंतजाम न होने से पोखरे में गिरने के कारण पूर्व में कई जनहानि हो चुकी हैं, वहीं जलकुंभी में फंसकर असमय पशुओं की मौत हो रही है।
महासंघ ने मांग की है कि लुप्तप्राय हो रहे इस जलस्रोत का संरक्षण करते हुए इसके चारों ओर सीढ़ियों व पक्के घाटों का निर्माण कराकर भव्य सुंदरीकरण किया जाए, जिससे 'स्वच्छ देवरिया, स्वस्थ देवरिया' की संकल्पना साकार हो सके।
इस दौरान दीनानाथ कुशवाहा, बद्री नारायण दूबे, पृथ्वी नाथ प्रजापति, डॉ. रामनाथ चौहान, ओम जी धनगर, दिग्विजय चौबे, जग प्रकाश सिंह, राम इकबाल यादव, पारस नाथ गुप्ता, राजीव गुप्ता, शीतल प्रसाद, हरिहर यादव, दुर्गा सिंह, मुन्ना यादव, काशी भाई, शिव लोचन चौहान, संजय सिंह, प्रमोद कुमार, संदीप वर्मा, दरोगा यादव, मुक्तिनाथ सिंह, रत्नेश मिश्रा, रामाश्रय यादव, दीनदयाल शर्मा, धर्मी आजाद, गायत्री पटेल, कुन्ती देवी, साबरा खातून, अहमदी बेगम और कमलेश देवी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।