खाकी का कड़ा संदेश : गोवंश तस्करी और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा

 गणेश धर द्विवेदी

जिले में अवैध गोतस्करी का नेटवर्क चलाने वाले अपराधियों पर खाकी का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। देवरिया पुलिस ने 8 गोवंशों की तस्करी के मामले में वांछित और 25 हजार रुपये के इनामी गोवंश अजहर अंसारी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी गोलीबारी में बदमाश घायल हो गया।

ताजा जानकारी के मुताबिक घायल तस्कर को इलाज के हास्पिटल मे भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। डाक्टरों के मुताबिक उसकी हालत बताई गई है। इसकी सूचना पर दल बल के साथ हास्पिटल पहुंचे एसपी आर. शंकर ने मामले की तहकीकात की, इसके बाद उन्होंने जारी अपने बयान में उक्त मामले की बात को साझा किया है।

मामला थाना लार एवं भाटपाररानी क्षेत्र का है। चनुकी पुल के रास्ते गोवंशों को वध हेतु बिहार भेजने की फिराक में शामिल अजहर अंसारी की तलाश पुलिस काफी समय से कर रही थी। देर रात मुखबिर की सटीक सूचना पर भाटपाररानी व लार पुलिस ने संयुक्त घेराबंदी की। पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की और फिसल कर गिर पड़ा। पुलिस टीम पर जानलेवा फायर करने पर पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई, जो उसके पैर में लगी।

​प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह (थाना लार) और थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार राय (थाना भाटपाररानी) की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि गोतस्करी और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।