एसपी अभिजित आर. शंकर ने ड्यूटी प्वाइंटों पर पहुंचकर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया
गणेश धर द्विवेदी
गणेश प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सोमवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने थाना कोतवाली क्षेत्र में गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए तैनात पुलिस बल का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटों पर पहुंचकर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।
एसपी ने पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ ही भीड़ नियंत्रण और यातायात संचालन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं। संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखने तथा किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मौजूद रहे।
