गांधी प्रश्न प्रतियोगिता

गणेश धर द्विवेदी

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल की ओर से शुक्रवार को दिव्य शक्ति मैरेज लॉन, चीनी मिल चौराहा में गांधी प्रश्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के 2000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने निःशुल्क पंजीकरण कर उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक बी.बी. श्रीनिवासन के निर्देश पर राष्ट्रीय संयोजक मानवेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष केशव चन्द यादव तथा विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस पूर्वी जोन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी रहे।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने महात्मा गांधी के जीवन, विचारों और उनके योगदान पर आधारित 50 बहुविकल्पीय प्रश्नों की परीक्षा ओएमआर शीट पर दी। परीक्षा के बाद परिणाम की घोषणा उसी दिन की गई। परिणाम की प्रतीक्षा के दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए।

मुख्य अतिथि केशव चन्द यादव ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रथम पुरस्कार के रूप में कार्तिक सिंह को टेलीविजन, द्वितीय पुरस्कार शिवानी वर्मा को मोबाइल तथा तृतीय पुरस्कार संजना शर्मा एवं विकास कुमार भारद्वाज को साइकिल प्रदान की गई। इसके अलावा 150 से अधिक प्रतिभागियों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ‘रोशन’, रवि चौरसिया, आकाश देवेश तिवारी, आफताब सोहेल, अन्वेषण सिंह, आनंद श्रीवास्तव सोनू, जयदीप त्रिपाठी, मुकुंद भाष्कर मणि, भरत मणि त्रिपाठी, संजीव कुमार मिश्रा, मनोज मणि, धर्मेंद्र पांडेय, अंशू मिश्रा, चंद्रिका निषाद, रत्नेश मल्ल पिंटू, मिर्जा खुर्शीद अहमद, गोविन्द मिश्रा, दीनदयाल प्रसाद, मोहित पांडेय और चन्दन वर्मा सहित सेवादल पदाधिकारी, अभिभावक व बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।