प्रदेश प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार देश के साथ धोखा कर रहे हैं, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा- कांग्रेस पार्टी का संघर्ष ज्ञानेश कुमार के हटने तक जारी रहेगा
LUCKNOW : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एसआईआर में धांधली के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी आन्दोलन के तहत यूपी कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में विरोध दर्ज कराया। तय कार्यक्रम के अनुसार यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और प्रदेश प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम की अगुवाई में बारिश में ही कांग्रेसी प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से गगन भेदी नारा लगाते हुए आगे बढ़े कि सभी को पुलिस ने वक्फ बोर्ड दफ्तर के पास बैरीकेडिंग कर रोक लिया और सैकड़ों की संख्या में नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी को बस में भर कर इको गार्डेन ले गई, जहां से देर शाम पुलिस ने सभी को रिहा कर दिया।
बारिश में भींग कर ही कांग्रेसी विरोध को धार देते रहे। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयोग को बीजेपी की बी टीम बना दी है, जो संविधान ने इन्हें शक्तियां दीं हैं उससे इन्होंने बीजेपी को जिताने के लिए कार्य किया। देश के संविधान ने इन्हें निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी, लेकिन यह देश के साथ धोखा कर रहे हैं। उन्होने कहा कि ज्ञानेश कुमार तत्काल इस्तीफा दें और इन पर सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि चुनाव आयोग स्वतंत्र एवं संवैधानिक संस्था है, मुख्य चुनाव आयुक्त ने जिस प्रकार देश में वोट चोरी, सरकार चोरी, एसआईआर में धांधली करके बीजेपी को मदद पहुंचाया यह देश की जनता के साथ धोखा है और बहुत ही शर्मनाक है। कांग्रेस पार्टी का संघर्ष ज्ञानेश कुमार के हटने तक जारी रहेगा।

खबर के मुताबिक इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के यूपी प्रभारी, यूपी अध्यक्ष सहित नेता कांग्रेस विधानमंडल दल आराधना मिश्रा मोना, राष्ट्रीय सचिव अब्दुल हन्नान, संजीव आर्या, अभिषेक दत्त, जगदीश चन्द्र जांगिड़, कुणाल चैधरी एवं वरूण चैधरी, सांसद राकेश राठौर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी, शिव पाण्डेय, शहला अहरारी, ममता चैधरी, अनामिका यादव, प्रतिभा अटल पाल, प्रतिमा पाल, जिलाध्यक्ष रूद्रदमन सिंह बबलू, शहर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी एवं डॉ. शहजाद आलम, असीम वकार, सलीम अख्तर, फैजी खान, वेद प्रकाश त्रिपाठी, आर्यन मिश्रा, सांसद तनुज पुनिया, पूर्व सांसद पीएल पुनिया, पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली, कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे, पूर्व विधायक लुईश खुर्शीद, गजराज सिंह, प्रदीप माथुर, श्याम किशोर शुक्ल, गयादीन अनुरागी, इन्दल रावत, मीडिया चेयरमैन कुंवर सिंह निषाद, वाइस चेयरमैन प्रियंका गुप्ता, सेवादल के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार पाण्डेय, उमाशंकर पाण्डेय, अंशू अवस्थी, सिद्धिश्री, डॉ. अलीमुल्लाह खान, द्विजेन्द्र त्रिपाठी, वीरेन्द्र मदान, सुरेन्द्र यादव, रमेश मिश्रा, ललन कुमार, मुकेश सिंह चैहान, ओमवीर यादव, हसीब खान, कृपाशंकर मिश्रा, राघवेन्द्र चैबे, संजय सिंह, सुशीला शर्मा, रिचा शर्मा, सुनीता रावत, महताब जायसी, तनवीर फातिमा, नीरज तिवारी, राजेन्द्र सागर, प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव, बदरे आलम, अंकित सक्सेना, रवीन्द्र पटेल, अयूब सिद्दीकी सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसी नेता शामिल रहे।
