2018 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिजीत आर. शंकर अंबेडकर नगर और औरैयां में पुलिस अधीक्षक के रुप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, अब जिम्मेदारी देवरिया की है
देवरिया। जनपद की कमान संभालने के बाद नवागत पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने कहा कि कानून व्यवस्था कायम रखना उनकी प्रथम प्राथमिकता है। पुलिस टीम को बेतहर समन्यव के साथ काम करने व आमजन में विश्वास बढ़ाने की दिशा में प्रयास तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।
नवागत पुलिस कप्तान रविवार को कार्यभार ग्रहण करने के बाद सोमवार को पत्रकारों से मुखातिब हुए। उन्होंने बताया कि वे 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी है। इसके पूर्व वे अंबेडकर नगर और औरैयां में पुलिस अधीक्षक के रुप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, अब जिम्मेदारी देवरिया जनपद की है। बताया कि लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पद पर भी कार्य कर चुका हूं।
मूल रूप से केरल निवासी अभिजीत आर. शंकर की छवि एक सख्त अनुशासित अधिकारी की रही है। उनके पिछले कार्यकाल में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को लेकर प्रभावी कदम उठाए गये। कुछ माह तक यहां रहे पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन का तबादला शनिवार को डीजीपी कार्यालय कर दिया गया था।
