गणेश धर द्विवेदी

रेल यात्रियों की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले और ट्रेनों के जरिए शराब की तस्करी करने वाले गिरोह पर जीआरपी पुलिस ने बड़ा शिकंजा कसा है। उच्च अधिकारियों के कड़े निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान जीआरपी ने प्लेटफॉर्म नंबर 2-3 के समीप से शराब तस्कर प्रिंस कुमार को रंगे हाथों धर दबोचा।

​तस्कर के पिट्ठू बैग से 96 अद्द (17.280 लीटर) ऑफिसर चॉवाईस अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹12,480 बताई जा रही है।

​दोगुने दाम पर बिहार में बेचता था शराब

पूछताछ में तस्कर प्रिंस कुमार उम्र 20 वर्ष, निवासी बेगूसराय, बिहार ने कबूल किया कि वह यूपी से सस्ती शराब खरीदकर ट्रेनों के जरिए बिहार ले जाता था और वहाँ इसे दोगुने दामों पर बेचकर अवैध कमाई करता था। जीआरपी पुलिस ने आरोपी पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी कर ली है।