स्टूडेंट के प्रोटेस्ट की खबर पाकर पुहंची स्थानीय पुलिस

गोरखपुर MMM में भारी बवाल की खबर सामने आ रही है। वहां के स्टूडेंटस उग्र हो चले हैं और उनका प्रोटेस्ट जारी है। मदन मोहन मालवीय इंजिनियरिंग कॉजेल का मुख्य गेट बंद कर दिया गया है। स्टूडेंट के प्रोटेस्ट की खबर पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

फिलहाल स्टूडेंटस के उग्र होने और प्रोटेस्ट की वजह बताई जा रही है कि बगैर किसी पूर्व सूचना के गर्ल्स हास्टल में पुरुष फैकेल्टी प्रवेश कर गई। वहां क्या हुआ यह बात अभी सामने नहीं आ रही है, लेकिन पुरुष फैकेल्टी के प्रवेश की खबर मिलते ही कॉलेज में पठन-पाठन का माहौल बिगड़ गया और सभी छात्र-छात्राएं कैंपस में आ गए।


खबर है कि गुस्साए स्टूडेंट कुलपति का घेराव करने पहुंच गए। इसके बाद कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि हालात को काबू करने के लिए पुलिस को सख्ती बरतनी पड़ी है।

रैंकिंग खराब होने और प्लेसमेंट नहीं होने व सस्पेंड किए जाने के डर से कॉलेज की छात्र-छात्राएं कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। इस पूरे मामले में कॉलेज प्रशासन भी अभी सामने नहीं अया है।