कवयित्री क्षमा श्रीवास्तव ने प्रेम गजल प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी
गणेश धर द्विवेदी
नागरी प्रचारिणी सभा देवरिया की द्वितीय रविवारीय कवि गोष्ठी रविवार को सभा के उपाध्यक्ष इंद्र कुमार दीक्षित की अध्यक्षता में हुई। पार्वती देवी गौरा की सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कवियों ने गीत, गजल, भक्ति रचनाओं और व्यंग्यात्मक कविताओं के माध्यम से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
कवयित्री क्षमा श्रीवास्तव ने प्रेम गजल प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी। भोजपुरी गीतकार सौदागर सिंह ने भोजपुरी में भक्ति गीत सुनाकर लोकभाषा की मिठास घोली। चर्चित रचनाकार हृदयानंद विशाल ने अपनी व्यंग्यात्मक कविता से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया।
मुख्य अतिथि लखनऊ से आए कवि मनोज कुमार पांडेय ‘अविचल’ ने संवेदनशील कविता प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। पार्वती देवी गौरा ने अपनी कविता से गोष्ठी को नई दिशा दी। गोपाल त्रिपाठी ने हिंदी दिवस के संदर्भ में हिंदी भाषा की महत्ता पर आधारित गीत प्रस्तुत किया।
