जम्मू कश्मीर: रामनगर के कघोट में बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि रामनगर से ऊधमपुर की तरफ जा रही सवारी से खचाखच भरी बस खाई में जा गिरी। इस घटना में अब तक करीब 18 लोगों के मारने की खबर आ रही है। कई लोगों के घायल होने की आशंका है। रेस्क्यू जारी है। रामनगर के विधायक डा. सुनील भारद्वाज के मुताबिक प्रशासन से हुई बात में अभी तक मृतकों की संख्या 18 और घायलों की संख्बया 30 बताई गई है। हादसे में मरने वालों का आंकड़ा अभी और भी बढ़ने का अंदेशा जाताया जा रहा है।
