15 अप्रैल को प्रकाशित होनी थी सूची, एक सप्ताह और आगे बढ़ा
लखनऊ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के असमंजस की खबर के बीच यह खबर सामने आई है कि पंचायत चुनाव की मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तारिख एक बाद फिर से बढ़ा दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसकी जानकारी वेबसाइट पर साझा की है, जिसमें यह जानकारी दी गई है कि अब अंतिम मतदाता सूची 22 अप्रैल को जारी होगी।
बताया जाता है कि राज्य निर्वाचन आयोग ने सबसे पहले 15 जनवरी को प्रकाशन की तारिख तय की थी, लेकिन इसे बढ़ाकर 28 मार्च कर दी गई थी, फिर इसे बढ़ाकर 15 अप्रैल किया गया था। अब कागजी कार्रवाई पूरी नहीं होने की वजह से एक सप्ताह और बढ़ाकर 22 अप्रैल कर दिया गया है।
संशोधित तय कार्यक्रम के मुताबिक 21 अप्रैल तक मतदाता सूचियों का कम्प्यूटरीकरण, मतदेय स्थलों की मैपिंग, वार्डों का क्रमांकन और फोटो प्रतियां तैयार करने का कार्य पूरा कियया जाएगा। इसके बाद 22 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।
एक जानकारी के मुताबिक 23 दिसंबर 2025 में राज्य निर्वाचन आयोग ने पुनरीक्षण की अनंतिम सूची जारी की थी। इस अनंतिम सूची में 12.69 करोड़ मतदाता दर्ज थे, जो पिछले चुनाव के मुकाबले 40.19 अधिक हैं।
इस पर आयोग ने दावे और आपत्तियां मांगा था। प्रदेश भर से मिलीं लाखों आपत्तियों पर आयोग ने सुनवाई कर निस्तारण किया। अब अंतिम मतदाता सूची में मतदाताओं की वास्तविक बढ़ोत्तरी की संख्या और कुल मतदाताओं का पता चलेगा।
