देश के ग्रामीण और शहरी जीवन में व्याप्त चुनौतियों के निराकरण एवं बेहतरी की संभावनाओं पर आधारित जन सरोकार से जुड़ी " पंचायत वॉयस " हिन्दी मासिक पत्रिका की शुरुआत कर दी गयी है।

इसका प्रकाशन 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से श्री संवत 2083 शक 1948 चैत्र मासे शुक्ल पक्षे दशंयाम तिथौ शनिवासरे पुष्य नशत्र सकर्मा योग में संपन्न हुआ। इसका लोकापर्ण ज्योतिषी हरि ओम तिवारी ने विधिवत पूजन के साथ किया।

आज से “पंचायत वॉयस” लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करते हुए अपने पाठकों को सही और सटिक जानकारी देने के उद्देश्य से लोकतंत्र की मजबूती में एक सचेत और सक्षम नागरिक की भूमिका का निर्वहन करते हुए अपनी प्राथमिक सोच “तथ्य ही सत्य है” के संकल्प के साथ अपने मूलभूत उद्देश्य “पंचायत से परिवर्तन” के साथ अपनी यात्रा शुरू कर दी है। इस यात्रा में हम गांव की पंचायत से लेकर देश की पंचायत तक की बात करेंगे।

आप हर रोज हर पल की न्यूज अपडेट के लिए हमारे डीजिटल प्लेटफॉर्म वेबसाइट www.panchayatvoice.in, फेसबूक पेज- पंचायत वॉयस (PANCHAYAT VOICE), एक्स (X)- PANCHAYATVOICE, यूटयूब- PANCHAYAT VOICE से जुड़ सकते हैं।