यूपी विधानसभा चुनाव-2027 की रणनीति और संगठन के रोडमैप को धार देने राजधानी लखनऊ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटन, कहा-फिर से बीजेपी की सरकार बनने जा रही है कोई दुविधा नहीं है

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव-2027 की रणनीति और संगठन के रोडमैप को धार देने राजधानी लखनऊ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का समय है, बीजेपी के मालिक हमारे कार्यकर्ताओं को मेरा प्रणाम, मेरा राम राम। यूपी में 30 अक्टूबर का बड़ा योगदान है, आज के दिन 1990 अयोध्या में राम भक्तों पर गोलिया चलाई गई थी। मैं पूछना चाहता हूं कि आप किस मूंह से सरकार बनाने की बात करते हैं, आपने राम भक्तों पर गोलियां चलाईं, हमने राम मंदिर बना दिया। आपकी तीसरी पीढ़ी को भी जनता माफ नहीं करेगी।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि कल्याण सिंह ने सरकार की चिंता किए बिना विवादित ढांचे को ध्वस्त कराया। यूपी में बीजेपी सरकार अंगद का पैर है, उसे कोई नहीं हटा सकता है। फिर से बीजेपी की सरकार बनने जा रही है कोई दुविधा नहीं है। कार्यकर्ताओं से कहा कि यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे। विपक्ष को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि मैच हारने के बाद अंपायर पर आरोप लगाया जाता है कि वोट चोरी हुई। बीजेपी संसद में चर्चा के लिए तैयार है एक बार आइए विशेष सत्र बुलाते है, हम एक-एक बात का जवाब देने को तैयार हैं, संसद में चर्चा कीजिए।

इसके पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री ने राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रेक्षागृह), लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के पहले दिन के सत्र का उद्घाटन किया। इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। दो दिवसीय इस बैठक का समापन 31 अक्टूबर को मुख्यमंत्री करेंगे।