कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर अभियान सफल बनाने का आह्वान
गणेश धर द्विवेदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर रविवार शाम गरुलपार में भाजपा की बैठक हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के साथ ही कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रभारी संतराज यादव ने कहा कि सेवा ही संगठन की मूल भावना है। अभियान के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा और सहायता का संदेश पहुंचाया जाए।
उन्होंने मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष काली प्रसाद ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान जनसेवा का महत्वपूर्ण अवसर है। सभी कार्यक्रमों की तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी कर बूथ स्तर पर जिम्मेदारियां तय की जाएं।
संचालन जिला महामंत्री अजय कुमार दुबे ने किया। हरेंद्र जायसवाल ने आभार जताया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष अशोक पांडे, नागेशपति त्रिपाठी, अरविंद पांडे बबुना, बबीता चौहान, राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह, अजीत सिंह, जितेंद्र सिंह सैंथवार, कृष्णनाथ राय, डॉ. विनय राव, जिला मंत्री गोविंद चौरसिया, रंजना देवी भारती, रवि प्रकाश कुशवाहा, रामजोखन निषाद, मीडिया संयोजक प्रभाकर तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
