राज्यपाल के सचिव गोपाल मीणा की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक, जिसमें प्रमंडलीय आयुक्त, DM, SSP से लेकर तमाम बड़े अधिकारी शामिल हुए

पटना से कौस्तुभ कुमार मलयज की रिपोर्ट

बिहार के इतिहास में 15 अप्रैल को एक नया अध्याय जुड़ेगा। पहली बार भाजपा के मुख्यमंत्री हो सकते हैं। यह तय माना जा रहा है कि 15 अप्रैल को दिन के 11 बजे बिहार के नये मुख्यमंत्री शपथ लेंगे, लेकिन बिहार के नये मुख्यमंत्री का ऐलान होना बाकी है। उधर, बिहार में नई सरकार में संभावित मंत्रियों की सूची भी सामने आ गई है, लेकिन एक दिलचस्प बात यह है कि भाजपा की संभावित मंत्रियों की सूची में डिप्टी सीएम रहे सम्राट चौधरी का नाम नहीं है।

पटना लोकभवन में सोमवार को पूरे दिन हलचल रहा। राज्यपाल के सचिव गोपाल मीणा की अध्यक्षता में अहम बैठक हुई, जिसमें प्रमंडलीय आयुक्त, DM, SSP से लेकर तमाम बड़े अधिकारी शामिल हुए। मकसद शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक बनाना था।

खबर है कि इस ऐतिहासिक पल के साक्षी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनेंगे। प्रधानमंत्री मंगलवार की शाम पटना पहुंचेंगे। लोकभवन में ही वह विश्राम करेंगे। एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार कैबिनेट की बैठक के बाद विधायकों से मिलेंगे और फिर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। यह भी बताया जा रहा है कि 14 अप्रैल को भाजपा विधायक दल की बैठक होगी, वहीं NDA की संयुक्त बैठक भी होगी। इसी बैठक में नये मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होगा।

यह भी खबर है कि बिहार में नई एनडीए सरकार के गठन के बाद विभागों के बंटवारे पर भी मंथन जारी है। चर्चा है कि यदि मुख्यमंत्री भाजपा से होते हैं तो 'रिवर्स मोड' में विभागों का आवंटन हो सकता है।

बिहार में नई सरकार में संभावित मंत्रियों की सूची...

(जेडीयू कोटे के संभावित मंत्री)

1.डिप्टी सीएम- निशांत कुमार

2.विजेंद्र यादव

4.श्रवण कुमार

3.विजय कुमार चौधरी

5.अशोक चौधरी

6.लेसी सिंह

7.मदन सहनी

8.जमा खां

9.सुनील कुमार

(HAM,LJPR,RLSP कोटे के मंत्री)

10.संतोष कुमार सुमन

11.संजय पासवान

12.संजय कुमार सिंह

13 .दीपक प्रकाश

(बीजेपी कोटे के संभावित मंत्री)

14.विजय कुमार सिन्हा

15.मंगल पाण्डेय

16.रामकृपाल यादव

17.दिलीप जायसवाल

18.श्रेयसी सिंह

19.लखेंद्र पासवान

20.रमा निषाद

21.प्रमोद कुमार चंद्रवंशी

22.अरूण शंकर प्रसाद

23.संजय सिंह टाईगर